सुबह जल्दी क्यो उठना चाहिये ? subah jaldi uthne ke 3 fayade in hindi 2022

 सदियों पुरानी कहावत है जिस पर सफलता और सेहत का मूल मंत्र बचपन से सिखाया जाता है जल्दी सोना और जल्दी उठना लेकिन आजकल भागदौड़ वाली जिंदगी और समय की मार के चलते यह मूल मंत्र हमारे हाथ से छूटता जा रहा है । 

कई कामयाब लोगों की कामयाबी का एक कॉमन कारण यह भी है कि वह सुबह की शुरुआत बहुत जल्दी करते हैं सुबह जल्दी उठने के फायदे की अगर बात करें तो मै एक एक कर के आप को बताऊंगा ।

1- ईश्वर का अभिवादन - सुबह शांत मन से अपने परम पिता का स्मरण कर सकते हैं और धन्यवाद दे सकते हैं कि हे प्रभु तेरा शुक्रिया इतनी सुंदर सुबह को देखने के लिए मैं जीवित और सुरक्षित हूं ज्ञान के माध्यम से प्रभु के करीब होने की अनुभूति कर सकते हैं ।

दलाई लामा कहते हैं सुबह अपनी सोच को ऊर्जा से भर दो और कहो कि मेरा जीवन अनमोल है मैं इसका सही सदुपयोग करूंगी अपने आत्मविश्वास में वृद्धि लाऊंगी दूसरों के हित में जितना कर सकते हो उतना करूंगी दूसरों के लिए अच्छे विचार रखूंगी इसे घृणा नहीं करूंगी और ना ही किसी का अहित चाहूंगी इस तरह से हम सुबह का वक्त प्रार्थना में व्यतीत कर सकते हैं ।

2- सूर्योदय की झलक - देर से उठने वाले लोग प्रकृति की अलौकिक छवि को नहीं देख पाते सुबह के समय प्रकृति अपूर्व रंगों की छटा बिखेर दी है इस वक्त सूर्य की ऊर्जा में भी बहुत शीतलता होती है सुबह की यह मध्यम धूप शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है यानी विटामिन डी की भरपूर मात्रा प्राकृतिक तौर पर मिलती है।

3- दिन की पाजिटिव शुरूआत - देर से उठने के बाद सभी कामों को जल्दी से करने की जद्दोजहद में कब और देर हो जाती है पता ही नहीं चलता और परिणाम यह होता है कि ऑफिस जाने में देरी बच्चों की बस छूट जाती है अब के कार्य में बिछड़ना निराशा नकारात्मकता अनिद्रा चिड़चिड़ापन सब कुछ शुरू हो जाते हैं लेकिन वही सुबह जल्दी उठकर अपने सभी कामों को पर्याप्त समय के साथ सुव्यवस्थित कर सकते हैं देर से उठने वाले लोग जब आपाधापी में लगे होते हैं उस वक्त आप अपने काम पर जाने की तैयारी कर रहे होते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post